Tokyo Paralympics 2020: ओलंपिक की तरह टोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिए भी दर्शकों को नहीं मिलेगी ENTRY

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोरोना वायरस महामारी के कारण टोक्यो ओलंपिक की तरह पैरालंपिक खेलों के दौरान भी स्टेडियम में प्रशंसकों को आने की अनुमति नहीं होगी। यह जानकारी आयोजकों ने सोमवार को दी। ओलंपिक के दौरान टोक्यो के बाहरी क्षेत्रों हुए खेल आयोजनों में कुछ प्रशंसकों को अनुमति दी गई थी लेकिन इस बार किसी भी खेल के लिए दर्शकों को आने की अनुमति नहीं होगी। कुछ कार्यक्रमों में हालांकि बच्चों के भाग लेने की संभावना है। आयोजकों ने लोगों से सड़क पर आयोजित होने वाले खेल (मैराथन और पैदल चाल जैसे इवेटस) को देखने के लिए नहीं आने को कहा है। 

विनेश फोगट के सपोर्ट में खुलकर सामने आए ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा, बोले- कई बार देश का नाम कर चुकी हैं ये

यह फैसला इंटरनेशनल पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष एंड्रयू पार्सन्स, आयोजन समिति की अध्यक्ष सीको हाशिमोतो, तोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके और ओलंपिक मंत्री तामायो मारुकावा की बैठक में लिया गया। पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से होगा जिसमें लगभग 4,400 खिलाड़ी भाग लेंगे। ओलंपिक में 11,000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया था। पैरालंपिक खेलों से पहले टोक्यो में नए केस के मामले बढ़ गए हैं और इससे खिलाड़ियों के भी पॉजिटिव होने का खतरा है।

नीरज चोपड़ा को चूरमा तो पीवी सिंधु को मिली आइसक्रीम की पार्टी, भारतीय ओलंपिक दल से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पार्सन्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ओलंपिक (पैरालंपिक) के मद्देनजर कोताही बरतने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने कहा, ‘ टोक्यो और व्यापक तौर पर जापान में मौजूदा मामलों (कोविड-19 से संक्रमण) की संख्या को देखते हुए, इन खेलों में भाग लेने वाले सभी लोगों को सतर्क रहना चाहिए।’ ओलंपिक के 17 दिनों के दौरान टोक्यो में नए संक्रमण तीन गुना तक बढ़ गये लेकिन चिकित्सा विशेषज्ञों ने कहा कि यह बढ़ोतरी खेलों की वजह से नहीं हुई थी। महामारी की स्थिति खराब होने के साथ जापानी प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने सोमवार को कहा कि टोक्यो और अन्य क्षेत्रों में आपातकाल की स्थिति को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया जाएगा। आपातकाल की स्थिति 12 जुलाई से लागू है और इस महीने के अंत में समाप्त होनी थी। पैरालंपिक खेल पांच सितंबर को खत्म होंगे।

Source link