जापान के टोक्यो शहर में आयोजित हो रहे ओलंपिक खेलों का आज तीसरा दिन है। दूसरे दिन वेटलिफ्टर मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने से उत्साहित भारत को आज कई इवेंट में पदकों की उम्मीद है। रविवार को मनु भाकर, पीवी सिंधु, सानिया मिर्जा और एमसी मैरीकॉम जैसे स्टार खिलाड़ी भारत की पदक की उम्मीदों को पूरा करने उतरेंगे। इस दौरान खिलाड़ी बैडमिंटन, हॉकी, मुक्केबाजी, शूटिंग, टेबल टेनिस, टेनिस और स्विमिंग में अपनी चुनौती पेश करने वाले हैं।
LIVE UPDATES:
06:29 AM: तीसरे सेट के बाद मनु भाकर पिछड़ गई हैं और 17वें नंबर पर चल रही हैं। वहीं यशश्विनी सिंह देसवाल 19वें नंबर पर हैं।
06:19 AM: मनु भाकर ने एक बार फिर से वापसी की है और अब वे 5वें नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि उनकी साथी खिलाड़ी यशस्विनी सिंह 27वीं पोजीशन पर आ गई हैं।
06:00 AM: मनु भाकर दूसरे सेट के बाद पीछे हो गई हैं। इस दौरान उनकी बंदूक में भी कुछ समस्या भी आई है, जिसकी वजह से उनके करीब 5 मिनट खराब हुए। इसके अलावा यशस्विनी की रैंकिंग में सुधार हुआ है और वे 12वें नंबर पर पहुंच गई हैं।
05:45 AM: मनु भाकर ने महिलाओं के 10 मीटर एयर पिस्टल क्वालिफिकेशन में अच्छी शुरुआत की है। वे टॉप 10 में पहुंच गई हैं, वहीं यशश्विनी देसवाल फिलहाल 42वें स्थान पर हैं।
05:40 AM: मनु भाकर ने अपने करियर में अबतक 584 अंक का बेस्ट प्रदर्शन किया है, जबकि यशस्विनी देसवाल ने 582 अंक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है।
05:20 AM: आज ओलंपिक में तीसरे दिन है और भारत के लिहाज से इसकी शुरुआत शूटिंग काे10 मीटर एयर पिस्टल (महिला) इवेंट होगी। इसमें भारत की ओर से मनु भाकर और यशस्विनी देसवाल हिस्सा लेने वाली है।
05:00 AM: टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों का आज तीसरा दिन है। भारत को आज कई खेलों में पदक की उम्मीद है।




