जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों के 14वें दिन सबकी निगाहें भारतीय महिला हॉकी टीम पर हैं, जो कि ब्रॉन्ज मेडल जीतने के लिए ब्रिटेन के खिलाफ मैदान पर उतर चुकी है। भारत ने हाफ टाइम तक 3-2 की बढ़त बना ली है। हॉकी के अलावा कुश्ती में स्टार रेसलर बजरंग पूनिया भी ओलंपिक में अपने अभियान का आगाज करेंगे। वहीं, एथलेटिक्स और गोल्फ में भी भारत से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगा।
LIVE UPDATES:
07:48 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में ब्रिटेन के खिलाफ अपना जवाबी हमला तेज करते हुए हाफ टाइम तक 3-2 की शानदार बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए गुरजीत कौर ने 25वें और 26वें मिनट लगातार दो जबकि वंदना कटारिया ने 29वें मिनट में एक गोल किया।
07:46 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में ब्रिटेन के खिलाफ अपना जवाबी हमला तेज करते हुए 3-2 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत के लिए नवजोत कौर ने दो और वंदना कटारिया ने एक गोल किया।
07:43 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में ब्रिटेन के खिलाफ दो गोलों से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए दूसरे क्वार्टर में 2-2 की बराबरी हासिल कर ली है। भारत के लिए दोनों गोल नवजोत कौर ने किया।
07:35 AM: ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ जारी ब्रॉन्ज मेडल मैच में अपना आक्रमण जारी रखते हुए दूसरे क्वार्टर में 2-0 की मजबूत बढ़त ले ली है। ब्रिटेन के लिए दूसरा गोल सारा रोबर्टसन ने किया।
Great Britain make it 2-0.
— India_AllSports (@India_AllSports) August 6, 2021
07:25 AM: ब्रिटेन ने भारतीय महिला हॉकी टीम के साथ जारी ब्रॉन्ज मेडल मैच में दूसरे क्वार्टर में अपना खाता खोल लिया है। ब्रिटेन के लिए एलिना रेयर ने यह गोल दागा।
Great Britain go 1-0 in 2nd quarter.
— India_AllSports (@India_AllSports) August 6, 2021
07:18 AM: पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। ग्रेट ब्रिटेन को दो पेनल्टी कॉनर्र मिले। लेकिन भारत ने इसका शानदार बचाव कर लिया। इसके बाद भारत ने कुछ अच्छे मूव बनाए।
07:10AM: पहले क्वार्टर में दोनों टीमों की ओर से आक्रमण जारी है। ग्रेट ब्रिटेन ने मैच के दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। लेकिन भारत ने इसका शानदार बचाव कर लिया। इसके बाद भारत ने वापसी करते हुए मुकाबले में आक्रमण करना शुरू कर दिया।
07:02AM: टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम का ब्रिटेन के खिलाफ होने वाला ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला शुरू हो गया है। ब्रिटेन की टीम विश्व रैंकिंग में चौथे जबकि भारतीय टीम सातवें नंबर पर है।
06:28 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम अब से कुछ ही देर में टोक्यो ओलंपिक खेलों के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में ब्रिटेन से भिड़ेगी। ब्रिटेन की टीम विश्व रैंकिंग में चौथे जबकि भारतीय टीम सातवें नंबर पर है। ब्रिटेन फिलहाल मौजूदा चैंपियन भी है।
05:45 AM: भारतीय एथलीट गुरप्रीत सिंह पुरुषों के 50 किमी पैदल चाल स्पर्धा में अपनी रेस पूरी नहीं कर सके और वह बाहर हो गए। उन्होंने करीब 35 किलोमीटर तक रेस में दौड़ लगाई। 25 किमी तक वह 2:01:54 समय के साथ 49वें स्थान पर थे।
India’s Gurpreet Singh has dropped out of the race after competing for around 35Km as he was cramping due to the gruelling heat and humidity.
At halfway point of 25km, he was in the 49th position with the time of 2:01:54#Tokyo2020 #Olympics
— SAIMedia (@Media_SAI) August 6, 2021
05:28 AM: भारतीय महिला हॉकी टीम टोक्यो ओलंपिक खेलों के 14वें दिन शुक्रवार को ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में ब्रिटेन से भिड़ेगी। यह मुकाबला सुबह सात बजे से शुरू होगा। हॉकी के अलावा भारतीय खिलाड़ी आज कुश्ती और एथलेटिक्स में भी अपनी चुनौती पेश करेंगे।




