Tokyo Olympics 2020: 2 अगस्त को इन खेलों में भारतीय खिलाड़ी दिखाएंगे दम, कमलप्रीत कौर से मेडल की उम्मीदें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रविवार का दिन भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में खुशियां लेकर आया। पीवी सिंधु ने ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में चीन की ही बिंग जियाओ को सीधे गेम में 21-13, 21-15 से मात दी।  सिंधु भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक खेलों में देश के लिए मेडल जीता है। वहीं भारत ने पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत का सेमीफाइनल में मुकाबला सामना बेल्जियम से होगा। भारत की हॉकी टीम 49 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंची है।

टोक्यो ओलंपिक के 10वें दिन सोमवार को भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है।
    
एथलेटिक्स:
दुती चंद, महिला 200 मीटर हीट चार, भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 25 मिनट पर
कमलप्रीत कौर, महिला चक्का फेंक फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से

घुड़सवारी:
फवाद मिर्जा, इवेंटिंग जंपिंग व्यक्तिगत क्वालीफायर, भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर
इवेंटिंग व्यक्तिगत जंपिंग फाइनल, भारतीय समयानुसार शाम पांच बजकर 15 मिनट पर

Tokyo Olympics 2020: भारत को पीवी सिंधु ने दिलाया दूसरा मेडल, हॉकी मेंस टीम के पास 41 साल बाद मेडल जीतने का मौका

हॉकी:
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, महिला हॉकी सेमीफाइनल, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 30 मिनट से

निशानेबाजी:
संजीव राजपूत और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालीफिकेशन, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे से।
पुरुष 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल, भारतीय समयानुसार दोपहर एक बजकर 20 मिनट से।

Source link