सोमवार का दिन टोक्यो ओलंपिक खेलों का मजा ले रहे भारतीय खेल प्रेमियों के लिए काफी खास साबित हुआ, क्योंकि इस दिन महिला हॉकी टीम ने तीन बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर इतिहास रच दिया। यह जीत इसलिए इतना खास है क्योंकि महिला टीम ने ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारत की तरफ से इस अहम मुकाबले में एकमात्र गोल गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में किया। कप्तान रानी रामपाल की अगुवाई में इस ऐतिहासिक जीत के बाद सोशल मीडिया पर टीम की जमकर तारीफ हो रही है। टीम ने जैसे ही यह मैच अपने नाम किया, टीवी पर मैच देख रहे कुछ कमेंटेटरों खुशी से उछल पड़े। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
टोक्यो ओलंपिक खेलों में 11वें दिन ऐसा है भारत का शेड्यूल, हॉकी टीम से देश को पदक की उम्मीद
इसमें कमेंटेटर के पीछे खड़ा एक व्यक्ति जीतने की खुशी में जमकर डांस करता नजर आ रहा है। लोगों को यह वीडियो जमकर पसंद आया है। वीडियो के आखिर में दोनों कमेंटेटर हाथ मिलाते और फिर एक-दूसरे को गले भी लगाते हैं। महिला टीम की यह जीत इतनी खास थी कि पीएम नरेंद्र मोदी तक ने बधाई संदेश भेजा। उन्होंने महिला टीम की जीत के बाद ट्वीट कर लिखा, ‘ पीवी सिंधु ने न केवल एक योग्य पदक जीता है, बल्कि हमने ओलंपिक में पुरुष और महिला हॉकी टीमों के ऐतिहासिक प्रयासों को भी देखा है। मुझे आशा है कि 130 करोड़ भारतीय भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे क्योंकि यह अमृत महोत्सव मना रहा है।’
Tokyo Olympics 2020: बारिश से प्रभावित डिस्कस थ्रो के फाइनल में छठे स्थान पर रहीं कमलप्रीत कौर
भारत की टीम मैच की शुरुआत से ही कंगारू टीम पर हावी नजर आई और एक के बाद गोल के मौके बनाए। टीम की ओर से मुकाबले के 22वें मिनट में गुरजीत कौर के हाथों सफलता लगी। गुरजीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर मैच का पहला और एकमात्र गोल दागा। टीम इंडिया की गोलकीपर सविता ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया टीम के गोल करने के कई प्रयासों को विफल किया। भारतीय टीम मास्को ओलंपिक 1980 में चौथे स्थान पर रही थी लेकिन तब केवल छह टीमों ने हिस्सा लिया था और मैच राउंड रोबिन आधार पर खेले गए थे।




