Tokyo Olympics 2020: छठे दिन ऐसा है भारत का शेड्यूल, आर्चरी में मेडल की उम्मीद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत का टोक्यो ओलंपिक में प्रदर्शन अब तक बहुत खास नहीं रहा है। ओलंपिक शुरू होने के बाद दूसरे दिन वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू के सिल्वर मेडल जीतने के बाद भारत के हाथ अब तक कोई पदक नहीं लगा है। मंगलवार को देश को निशानेबाजी में पदक की सबसे ज्यादा उम्मीद थी, लेकिन मनु भाकर और सौरव चौधरी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और फाइनल में जगह नहीं बना सके। इसके अलावा बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर पदक की आस जगा दी है। आइए नजर डालते हैं कि टोक्यो ओलंपिक के छठे दिन यानी बुधवार को भारत का कार्यक्रम किस प्रकार रहेगा।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में बड़ा उलटफेर, स्टार खिलाड़ी नाओमी ओसाका बाहर

हॉकी: महिला पूल ए के मैच में भारत का मुकाबला ब्रिटेन से होगा। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह छह बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।

बैडमिंटन: बैडमिंटन के महिला सिंगल्स इवेंट में पीवी सिंधु का मुकाबला होगा। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा। इसके अलावा बी साई प्रणीत मेंस सिंगल्स में उतरेंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

तीरंदाजी (व्यक्तिगत स्पर्धा): तरुणदीप राय, पुरुष अंतिम 32 वर्ग, भारतीय समयानुसार सुबह सात बजकर 31 मिनट से।
प्रवीण जाधव, पुरुष अंतिम 32 वर्ग, भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से।
दीपिका कुमारी, महिला अंतिम 32 वर्ग,  भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 14 मिनट से।

ओलंपिक चैम्पियन जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स चोट के कारण टीम फाइनल्स से बाहर

रोइंग: अर्जुन लाल जट और अरविंद सिंह, मेंस डबल स्कल्स सेमीफाइनल ए/बी 2, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजे से।

सेलिंग: केसी गणपति और वरुण ठक्कर, पुरुष स्किफ 49ईआर, भारतीय समयानुसार सुबह आठ बजकर 35 मिनट से।

मुक्केबाजी: पूजा रानी, महिला 75 किग्रा वर्ग, अंतिम 16 वर्ग, भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 33 मिनट से।

Source link