टोक्यो ओलंपिक 2020 में अमेरिका मेडल टैली में पहले नंबर पर रहा। अमेरिका ने 39 गोल्ड मेडल जीते। चीन 38 मेडल के साथ दूसरे नंबर पर रहा। वहीं जापान ने टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जापान ने 27 गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही कुल 58 मेडल अपने नाम किए और तीसरे नंबर पर रहा। इससे पहले ओलंपिक खेलों में जापान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 16 गोल्ड मेडल का था जो उसने 1964 टोक्यो खेलों और 2004 एथेंस खेलों के दौरान जीते थे।
जापान पांच साल पहले रियो खेलों के दौरान सिर्फ 12 गोल्ड मेडल ही जीत पाया था। भारत टोक्यो ओलंपिक में 47वें नंबर पर रहा। भारत ने एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और 4 ब्रॉन्ज मेडल सहित कुल 7 मेडल जीते। भारत का ओलंपिक में ये अब तक का शानदार प्रदर्शन है। भारत ने 2012 ओलंपिक में 6 मेडल जीते थे। अमेरिका ने कुल पदकों के मामले में चीन को काफी पीछे छोड़ दिया। अमेरिका ने कुल 113 जबकि चीन ने 88 पदक जीते। भारत के नीरज चोपड़ा ने ट्रैक एंड फील्ड में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाकर इतिहास रच दिया।
From first-time winners to historic record setters ????
Here’s a recap of all the winners of every medal at the #Olympics Tokyo2020
— #Tokyo2020 (@Tokyo2020) August 8, 2021
मीराबाई चानू का टूट सकता है पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने का सपना, IOC को मिली ये पावर
नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता। ब्रिटेन की बात करें तो वो मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। ब्रिटेन ने 22 गोल्ड मेडल जीते। रूस ओलंपिक समिति 20 गोल्ड मेडल के साथ पांचवे नंबर पर, ऑस्ट्रेलिया 17 गोल्ड के साथ छठे, नीदरलैंड 10 गोल्ड मेडल के साथ 33 मेडल के साथ सातवें, फ्रांस 10 गोल्ड मेडल और 11 सिल्वर के साथ आठवें, जर्मनी 9 और इटली 10 वें स्थान पर रहें।




