Tokyo Olympics: कोरोना के 21 नए मामले आए सामने, कोई भी खिलाड़ी संक्रमित नहीं

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों में कोरोना का कहर लगातार जारी है। शनिवार को खेल से जुड़े 21 लोग इस वायरल की चपेट में आए। हालांकि, अच्छी बात यह है कि इनमें कोई भी खिलाड़ी शामिल नहीं है। जापान में कोविड के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं और ओलंपिक खेलों के बीच में कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। महामारी को देखते हुए ओलंपिक खेलों के दौरान कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं हैं। जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने शुक्रवार को साईटामा, कानगावा और चिबा तथा ओसाका में आपतकाल की घोषणा भी की थी। 

Tokyo Olympics: शूटिंग में अंजुम मोदगिल और तेजस्विनी सावंत ने किया निराश, 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन के फाइनल में जगह बनाने में हुईं नाकाम

इन कुल 21 नए मामलों में 14 ठेकेदार और सात खेलों से संबंधित अधिकारी हैं। इसमें 16 जापान के निवासी और पांच विदेश से आए लोग हैं। आयोजन समिति ने कहा कि इनमें से कोई भी ओलंपिक गांव में नहीं रह रहा है। अब खेलों में कोविड-19 संक्रमण के कुल 241 मामले हो गए हैं। आयोजकों ने कहा कि जापान में खेलों में हिस्सा लेने के लिये गुरुवार तक विदेशों से 40,558 लोग पहुंचे हैं। शुक्रवार को आयोजकों ने ओलंपिक से जुड़े हुए 27 नए कोविड-19 मामलों की घोषणा की थी जिसमें तीन खिलाड़ी शामिल थे जो अब तक रोज के सबसे ज्यादा मामले थे। 

Tokyo Olympics 2020: वंदना कटारिया की हैट्रिक से जीती महिला हॉकी टीम, क्वार्टर फाइनल की उम्मीदें कायम

टोक्यो में पहले ही कोरोना आपातकाल लगा हुआ है जिसे अगस्त के अंत तक बढ़ा दिया जाएगा जो ओलंपिक के बाद तक और 24 अगस्त से शुरू होने वाले पैराओलंपिक के दौरान जारी रहेगा। पिछले हफ्ते की तुलना अब पॉजिटिव मामलों की संख्या दोगुनी हो गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ओलंपिक का इस बढ़ोतरी से कोई लेना देना नहीं है। 
 

Source link