घर की साफ सफाई करते समय उत्तरे करेंट से युवक की इलाज के दौरान हुई मौत 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के खूंटझाल गांव निवासी जाकिर अली का 20 वर्षीय पुत्र शहबान बुधवार की शाम लगभग 8 बजे घर के अंदर इनवर्टर की साफ सफाई कर रहा था।शीलन के कारण अचानक करेंट की चपेट में आ गया जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी होने पर परिजन जीवित होने की आशंका पर आनन फानन निजी साधन द्वारा सीएससी अमौली ले गए।जहां पर डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।मौत खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।गांव में शोक की लहर बनी हुई क्योंकि अभी हाल ही में राहुल नाम के एक व्यक्ति की छत के पंखे से करेंट के जरिए लगभग एक सप्ताह पूर्व युवक की मौत हो गई थी।जिसका ग़म अभी गांव वाले भूल नहीं पाए थे इस हादसे ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।मृतक के शव को परिजनों के द्वारा गांव में ही उत्तर दिशा स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया गयाहै पिता जाकिर हुसैन द्वारा बताया गया कि बेटा घर की साफ सफाई कर रहा था इस समय इनवर्टर से सीलन अधिक होने के कारण करंट उतर गया है जिसकी चपेट में आकर काफी समय तक फसा रहा होगा घर में जब पत्नी ने छटपटाते देखा तो शोर मचाया मुझे जब तक सूचना मिली तब तक मोहल्ले के लोग अमौली सीएससी अस्पताल ले गए थे जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया था