बिजली विभाग की लापरवाही और लाइनमैन की लालच ने दसवीं की छात्र की ली जान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

गोरखपुर सहजनवा थाना अंतर्गत ग्राम सिमरा थाना सहजनवा के रहने वाले मोहम्मद अयान जिसकी उम्र 17 वर्ष थी जो दसवीं का छात्र था बिजली विभाग की लापरवाही और लाइनमैन की लालच ने उसे 17 वर्षीय अयान की जान ले ली मृतक अयान अपने दो भाइयों से बड़ा था और दसवीं का छात्र था जिसकी मौत बिजली के तार की चपेट में आने से हो गई इसका मुख्य कारण बिजली विभाग द्वारा 3 दिनो से टूटे पड़े तार को ना जोड़ना बताया जा रहा है वहीं मृतक के पिता मोहम्मद शरीफ ने दो दिन पहले ही सहजनवा पावर हाउस में इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी कि बिजली का तार टूट कर लटक रहा है उसको बना दिया जाए अन्यथा कोई बड़ी घटना घटित हो सकती है वही तार को जोड़ने के लिए लाइनमैन के द्वारा ₹500 की रिश्वत भी मांगी गई थी मृतक अयान के पिता ने बताया कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही और लाइनमैन के लालच ने मेरे बच्चे की जान ले ली!

 

मृतक के पिता के कहने के अनुसार लाइनमैन ने तार को सही करने की ऐबज में ₹500 की मांग की थी रिश्वत न देने कारण बिजली विभाग की लाइन मैंने ने तार की मरम्मत नहीं की जिससे वह खुला पड़ा रहा आज अयान किसी काम से टूटे हुए तार के पास चला गया और अचानक उसे जोरदार बिजली का झटका लगा मौके पर उसकी मौत हो गई घटना से पूरे परिवार में कोहराम मच गया अयान अपने माता-पिता का सबसे बड़ा बेटा था और उसकी चार बहने भी थी

 

इस घटना से बिजली विभाग की घोर लापरवाही सामने आई है वहीं लोगों की मांग है कि इस तरह की घटना पर लगाम लगे और जो भी इसमें दोषी है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए