जिलाधिकारी रायबरेली हर्षिता माथुर ने दबंगों के कब्जे से खेल का मैदान खाली कराया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन द्वारा खेल के मैदान में किए गए कब्जे को लेकर ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत पर पहुंचकर ट्रैक्टर से अवैध कब्जे को खाली कराया है आपको बता दे कि आज दिनांक 12 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को समय करीब 6:00 बजे सदर तहसील के लेखपाल कमल कुमार सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि 16 ग्राम पंचायत के खुचमा में खेल के मैदान में कुछ लोगों द्वारा गाटा संख्या 155 के 369 हेक्टेयर पर अवैध कब्जा किया गया था जिसको लेकर ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई थी प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल की गई तो मामला सही पाया गया जिसको लेकर आज अवैध कब्जे को ट्रैक्टर से मुक्त कराया गया है और हिदायत दी गई है कि दोबारा कब्जा किया गया तो विधिक कार्रवाई की जाएगी अवैध कब्जे की जमीन में धान की फसल लगाई गई हुई थी





