Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भाजपा की तानाशाही अब बर्दाश्त नहीं करेगा देश: दिग्विजय सिंह

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मध्यप्रदेश:–

अनिल राज सेलर :

 

नहीं होने देंगे ईवीएम घोटाला, हर हाल में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार: ममता मीना

 

अजगरी में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की संयुक्त पत्रकार वार्ता

 

गुना। पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के कुशासन और तानाशाही को देश अब बर्दाश्त नहीं करेगा। भाजपा की केंद्र सरकार चुने हुए मुख्यमंत्रियों को बिना आरोप सिद्ध किए जेल भेज रही है और उनकी जमानत में रुकावट डाल रही है। भाजपा के जुल्म के खिलाफ इंडिया गठबंधन एकजुट है। गठबंधन लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को देशभर में पटखनी देने जा रहा है।

दिग्विजय सिंह रविवार को राजगढ़ संसदीय क्षेत्र की चांचौड़ा विधानसभा अंतर्गत ग्राम अजगरी में पूर्व विधायक ममता मीना के आवास पर संयुक्त पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। पूर्व सीएम ने दावा किया कि देश में हुए पहले चरण के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के लिए कुछ अच्छी खबरें आ रही हैं। उन्होंने दावा किया कि नागपुर में नितिन गडकरी संकट में है। इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रदर्शन से भाजपा घबरा रही है। एक रणनीति के तहत बिना आरोप सिद्ध किए अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन जैसे मुख्यमंत्रियों को जेल भेजा गया है। जबकि इन नेताओं पर किसी तरह का आरोप अब तक सिद्ध नहीं हुआ है। दिग्विजय ने आम आदमी पार्टी द्वारा उन्हें समर्थन देने के लिए आभार जताया। कांग्रेस नेता ने कहाकि राजगढ़ संसदीय क्षेत्र से निर्वाचित होने के बाद उनका सबसे पहला दायित्व होगा कि इस क्षेत्र को उन्नति की राह पर ले जाएं और योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पात्र लोगों को मिले।

पत्रकारवार्ता में मौजूद आम आदमी पार्टी की नेता व चांचौड़ा की पूर्व विधायक ममता मीना ने केंद्र सरकार द्वारा ईडी और सीबीआई का गलत इस्तेमाल करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहाकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगर भ्रष्ट हैं तो देश में कोई भी नेता ईमानदार नहीं हो सकता। ममता मीना ने भी कहाकि इंडिया गठबंधन से भाजपा को डर लग रहा था। अरविंद केजरीवाल की गैरमौजूदगी में पार्टी का कार्यकर्ता केजरीवाल बनकर चुनाव लड़ेगा और हर बूथ पर पूरी ताकत के साथ नजर आएगा। ममता मीना ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम लिए बगैर तंज कसते हुए कहाकि देश में अब ईवीएम घोटाला नहीं होने दिया जाएगा। गठबंधन का एक-एक कार्यकर्ता मुस्तैद है। हर हाल में इंडिया गठबंधन की सरकार बनकर रहेगी। ममता मीना के मुताबिक माताएं बहनें भी अब सजग हो चुकी हैं, वे मोबाइल चलाती हैं और उन्हें वर्तमान हालातों की अच्छी जानकारी है। ममता मीना ने भाजपा के 400 पार के नारे को जुमलेबाजी करार दिया है।