सर्पदंश से युवक की हालत बिगड़ी अस्पताल भर्ती।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

फतेहपुर जनपद के खजुहा विकास खण्ड के अंतर्गत जाफरगंज थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी राजेंद्र कुमार का 17 वर्षीय पुत्र प्रियांशू बुधवार की शाम करीब 5: बजे खेतों की तरफ जा रहा था। जाते समय रास्ते में जहरीले सर्प ने युवक को काट लिया युवक की हालत बिगड़ने लगी तो इस बात की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन फानन एंबुलेंस 108 के द्वारा इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में ले जाकर भर्ती कराया।