अयोध्या।समाजवादी पार्टी महानगर कार्यालय लोहिया भवन पर रविवार को पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।इस मौके महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव तथा महासचिव हामिद जाफर मीसम सहित पार्टी के पदाधिकारियों,नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहा कि फूलन देवी का जन्म 10 अगस्त 1963 को उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव में मल्लाह परिवार में हुआ था।इन्होंने अपने ऊपर हुए जुल्म और अत्याचार के खिलाफ डटकर सामना किया।वर्ष 1994 में उत्तर प्रदेश सरकार के मुखिया नेताजी ने उनके ऊपर हुए जुल्म और अत्याचार के खिलाफ सारे मुकदमे वापस लेकर उन्हें संसद तक पहुंचाने का काम किया। महानगर महासचिव श्री मीसम ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी का जन्म मल्लाह परिवार में हुआ था।इनका जीवन हमेशा कठिनाइयों के दौर से गुजरा और प्रदेश की सरकारों ने इनके ऊपर कई मुकदमे लगाकर जेल भेज दिया लेकिन सपा मुखिया नेताजी ने इन्हें जेल से निकाल कर मिर्जापुर से चुनाव लड़ाया और संसद तक पहुंचाया था।महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया कि इस मौके पर प्रदेश सचिव राम अचल यादव,उपाध्यक्ष श्री चंद यादव, प्रवीण राठौर,छात्र सभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह,सचिव जगन्नाथ यादव,वीरेंद्र गौतम जिला उपाध्यक्ष ओरौनी पासवान,जे.पी यादव,अजय यादव,ऋतुराज सिंह,महिला महानगर अध्यक्ष अपर्णा जायसवाल,पूजा वर्मा,देशराज यादव,ननकन यादव,पार्षद राम भवन यादव,कमलेश सोलंकी योगेश श्रीवास्तव मिंटू महानगर अध्यक्ष अजय यादव,मोहम्मद आयान,आलोक पाल,बाबा वाहिनी जिलाध्यक्ष कृष्णा निषाद व सनी मिर्जा आदि मौजूद रहे।





