पुलिस को बिना बताए परिजनों ने गांव में ही कर दिया अंतिम संस्कार।
जाफरगंज । बुधवार को दोपहर दो बजे थाना क्षेत्र के देवरी चौकी अंतर्गत अधवतपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दिए बिना परिजनों ने शव का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया।
राजकुमार की पुत्री तुलसी 16 का किसी बात को लेकर अपने छोटे भाई किशन से विवाद हो गया था। नाराज होकर उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वस्थ बिन्दकी ले गए जहां हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाते उसने बीच रास्ते में ही दम तोड़ दिया।मृतका दो भाइयों में अकेली थी। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को न देकर शव को देर रात गांव में ही दाह संस्कार कर दिया।देवरी चौकी प्रभारी राज कमल यादव ने बताया इस घटना की कोई जानकारी नहीं।




