सर्प दंश से किशोरी की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

जाफरगंज फतेहपुर थाना क्षेत्र के कटेलिहा गांव निवासी लक्ष्मी नारायण की ग्यारह वर्षीय पुत्री साक्षी कक्षा 6 की छात्रा थी रविवार दोपहर को ड्रम पर रखे झोले से लाई निकाल रही थी। लाई निकालते समय झोले में पहले से मौजूद सर्प ने किशोरी को डस लिया।किशोरी की हालत बिगड़ती देख परिजन नाजुक हालत में इलाज हेतु निजी साधन द्वारा आनन फानन सीएचसी बिन्दकी ले गए।प्राथमिक उपचार बाद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जहां पर इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।हालांकि परिजनों को बिस्वास नहीं हुआ जीवित होने की आशंका पर परिजनों ने झाड़फूक करने वाले अन्य लोगों को भी दिखाया लेकिन सभी जानकारों का जवाब वही रहा।थक हार कर परिजन शव को घर ले गए।