महान स्वतंत्रता सेनानी एवं लक्ष्मीपुर के प्रथम विधायक सुदामा प्रसाद का ब्लॉक परिसर में हुआ स्मृति शिलान्यास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महराजगंज : रतनपुर ब्लॉक नौतनवां जिला महराजगंज पर ध्वजा रोहन के पश्चात देश को आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए ब्लॉक प्रमुख श्री राकेश मद्धेशिया एवं विकास खंड अधिकारी श्री अमित मिश्रा के साथ ही सुदामा प्रसाद जी के नाती श्री प्रभात कुमार जी ने भी ब्लॉक के अन्य कर्मचारी अधिकारी,पदाधिकारी,ग्रामीण जनों के साथ महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रथम विधायक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सुदामा प्रसाद को श्रद्धांजलि देते हुए ब्लॉक परिसर में स्थित पार्क का नामकरण सुदामा प्रसाद स्मृति पार्क होने की घोषणा की।”सुदामा प्रसाद स्मृति पार्क”लिखे शिलापट पर सभी ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी।

श्री सुदामा प्रसाद ने महात्मा गांधी जी के आवाहन पर घर बार का त्याग करते हुए 1930 से 1947 तक अंग्रेजों से लोहा लेते हुए 9 बार जेल की सलाखों के पीछे कैद रहें। देशभक्त सुदामा प्रसाद ने 1942 में गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन से प्रभावित होकर महराजगंज के प्रो शिब्बन लाल सक्सेना,श्यामाचरण शास्त्री जैसे देशभक्तों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इंकलाब की मशाल को प्रज्ज्वलित करते रहे। देश की आजादी के बाद सुदामा जी ने जमींदारों के जुल्मों सितम को खत्म करने के लिए मोर्चा खोला।जमींदारों के जुल्मों सितम की कहानियां जहां लोगों को थर्रा देती थी वहीं जुल्मों सितम के विरुद्ध सुदामा जी के संघर्ष की गाथा महराजगंज जनपद में लोगों को सुदामा की याद दिलाती है।सुदामा जी ने किसानों की सिंचाई सुविधा के लिए रोहिन डंडा नहर की खुदवाई कराई, शिक्षा की समुचित सुविधा के लिए सुदामा जी ने 64 प्राथमिक विद्यालयों की स्थापना की रतनपुर ब्लॉक,नौतनवां ठूठीबारी सड़क के निर्माण का श्रेय भी श्री सुदामा प्रसाद को ही जाता है। श्री सुदामा प्रसाद स्मृति पार्क के नामकरण एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सर्वश्री राकेश मद्धेशिया ब्लॉक प्रमुख रतनपुर,खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा, बेचन सिंह प्रधान रतनपुर,डॉ सतेंद्र त्रिपाठी, अमरेश कुमार,प्रदीप दुबे,नन्द किशोर यादव,लाल जी यादव,साधव पासवान,शेष साहनी,अजय साहनी,राजू गौड़,प्रेम नारायण,दुर्गा विश्वकर्मा,प्रमोद गौड़,सुजीत मद्धेशिया,द्रोपदी पाल,आशा,विष्णु पाल,महेश पाल,गोविंद साहनी,सुनील मद्धेशिया,प्रहलाद,छोटेलाल पाल आदि ग्रामीण पुरुष महिला उपस्थित रहें।