ललित हत्या कांड का छठवां आरोपी गिरफ्तार।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

फतेहपुर।

चांदपुर थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व हुए शराब व्यवसायी ललित की हत्या मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड में कुल छह लोगों के नाम सामने आए थे। इनमें मृतक के सौतेले भाई सहित पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, छठा आरोपी उन्नीस वर्षीय शनी पुत्र सुरेश, निवासी बकेवर बुजुर्ग थाना बकेवर, गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे अमौली कस्बे के ब्लॉक गेट के पास कोरिया रोड पर किसी वाहन से बाहर जाने की फिराक में खड़ा था। सूचना मिलते ही चांदपुर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल लोहे की रॉड बरामद कर पुलिस ने आरोपी को आवश्यक पूछताछ के पश्चात न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।