गोरखपुर :-
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे थे और गोरखपुर पहुंचने के बाद रात्रि विश्राम उन्होंने मंदिर में ही किया वहीं दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रातः पूजा पाठ करने के बाद गौशाला में गए और गायों को प्यार किया और उन्हें दुलार किया उसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाया जहां पर आए हुए फरियादों की उन्होंने बात सुनी और उच्च अधिकारियों को उनकी परेशानियों को दूर करने की उचित कार्रवाई करने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया इस दौरान जनता दरबार में फरियादियों के साथ में आए हुए बच्चों के साथ उन्होंने प्यार दुलारकर उन्हें चॉकलेट भी भेंट की!




