अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का तृतीय वार्षिक अधिवेशन, सर्व सम्मति से शिव सिंह पुनः चुने गए अध्यक्ष।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

फतेहपुर।अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ फतेहपुर मंडल का द्विवार्षिक अधिवेशन जनपद के प्रधान डाक घर में सर्किल अध्यक्ष प्रदीप सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।अधिवेशन में मंडल के विभिन्न उप मंडलों से बड़ी संख्या में ग्रामीण डाक सेवकों ने हिस्सा लिया।
बैठक के दौरान संगठन से जुड़े विविध विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।उपस्थित सदस्यों ने सरकार द्वारा किए जा रहे शोषण एवं उपेक्षा के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया है।इस मौके पर संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और शिव सिंह वी पी एम बसंतखेड़ा को अध्यक्ष तथा वासुदेव सिंह राजू का सचिव के पद पर चयन हुआ।नई कार्यकारिणी में नव नियुक्त ग्रामीण डाक सेवकों को भी विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई एवं रिटायर कर्मचारियों को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।इस मौके पर एआई पीईयू के मंडलीय सचिव संजय मिश्रा,अध्यक्ष शत्रुघ्न लाल,पूर्व सचिव अशोक दीक्षित,रामनरेश,राम अवध मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।