सप्त दिवसीय मेले का हुआ आयोजन 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

जाफरगंज फतेहपुर

विकासखंड अमौली के अंतर्गत आने वाले देवरी बुजुर्ग में मेले का आयोजन किया गया यह मेला प्राचीन समय से अगहन मास की चतुर्थी से लगता है मेले के आयोजक ग्राम प्रधान गौरव द्विवेदी ने बताया कि मेले का आज पांचवा दिन है इस मेले में सर्वप्रथम झांकियों का आयोजन किया जाता है जिसमें राम लक्ष्मण हनुमान बाली सुग्रीव मेघनाथ कुंभकरण रावण दोनों दलों की सेनाओ का गांव में भ्रमण कराया जाता है हर दरवाजे पर भगवान राम लक्ष्मण की पूजा अर्चना की जाती है इसके पश्चात लंका पति रावण युद्ध मैदान में अपनी सेना के साथ पहुंचते हैं और राम रावण के साथ घमासान युद्ध चलता है युद्ध में राम की विजय होती है इसके साथ ही चार दिवसी रामलीला का भी आयोजन किया जाता है राम जन्म से लेकर राम वन गमन तक लीला का कार्यक्रम चलता है मेले में जमकर क्षेत्र के लोगों द्वारा खरीदारी की जाती है जिसमें सबसे प्रसिद्ध मूसानगर की कढ़ाई की बिक्री अधिक होती है मेले में झूला सर्कस मीना बाजार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है मेले के आयोजक अशोक बाजपेई ग्राम प्रधान गौरव गौरव त्रिवेदी अनिल त्रिवेदी सुधीर त्रिवेदी रामावतार पाल सहित पुलिस बल उपस्थित रहा