जाफरगंज फतेहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर जहानाबाद मार्ग मांझेपुर आईटीआई के समीप रोड किनारे खड़ी भार वाहन विक्रम में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे पिकअप में सवार दो युवकों की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए फतेहपुर भेज दिया थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने मृतकों के पारिवारिक जनों को सूचना दी सूचना मिलते ही पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया मौके पर आए पिता आसाराम तिवारी निवास अमौली थाना चांदपुर बताया कि मेरे दोनों बेटे अजय तिवारी उम्र लगभग 26 वर्षसनोज तिवारी 28 वर्ष व कुलदीपक 25 वर्षकुशवाहा जो फतेहपुर सरसों लोड करने गए थे लौटते समय मांझेपुर आईटीआई के पास गाड़ी खड़ी कर पेशाब करने लगा था तभी मऊ देव की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कूली बस up71at1182 ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे मौके पर मेरे बेटे व पल्लेदार की मौत हो गई है इस संबंध में जब सीओ बिंदकी प्रीति यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हादसा हुआ है जांच की जा रही है




