जाफरगंज /थाना क्षेत्र के एक गांव में कोटेदार द्वारा खेतों से चारा लेकर आते समय एक नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कोटेदार के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी रविवार शाम पांच बजे खेतों से चारा लेकर आ रही थी। इसी दौरान गांव के ही कोटेदार रणविजय ने उसे रस्ते में ही दबोच लिया और उसके साथ अश्लील हरकते करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी उसे किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देता भाग निकला।पीड़िता ने सारी घटना परिजनों को बताई। परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी कोटेदार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राव ने बताया पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।





