-जिपंअ प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित के नेतृत्व में चलाया गया अभियान,रोपित किए गए 500 पौधे।
अयोध्या।”एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत बुधवार को मिल्कीपुर विधान सभा में पौधरोपण अभियान चलाया गया है।जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने पार्टी नेताओं व स्थानीय लोगों के साथ पौधे रोपित किए।विधानसभा क्षेत्र के बिरौली झाम,पूरे वीपत,बहबरमऊ, तिंदौली तथा महर्षि बामदेव तपोस्थली मंदिर वबां में लगभग 500 पौधों का रोपण किया गया। पौधों की सुरक्षा के लिए लोहे की जाली का टी गार्ड लगाया गया।
आलोक सिंह रोहित ने कहा कि यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढे और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और बेहतर पर्यावरण मिल सके।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक पेड़ मां के नाम का जो विज़न दिया है,वह प्रत्येक व्यक्ति को अपनी मां के प्रति श्रद्धा और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।मां हर व्यक्ति के लिए सबसे प्रिय होती है,और उनके नाम पर एक पेड़ लगाना सौभाग्य की बात है।भाजपा नेता चंद्रबली सिंह ने कहा कि वातावरण को हराभरा बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए।
वृक्षारोपण अभियान में कृपाशंकर मिश्रा,सुनील तिवारी, पारसनाथ शुक्ला,मुन्ना शुक्ला, सुरेंद्र सिंह,दिनेश पाण्डेय, अमरेन्द्र मौर्य,रणधीर सिंह, शिवशंकर शुक्ला,अजय विक्रम सिंह,कुंवर बहादुर मिश्रा सहित पार्टी पदाधिकारी,कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल रहे।सभी ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया।




