भाजपा मण्डल अध्यक्ष रणधीर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई संगठनात्मक बैठक
अपना बूथ सबसे मजबूत के सिद्धांत पर पहले अपनी बूथों को जीते: पंकज चौधरी, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री/सांसद
महराजगंज। सदर विधानसभा के घुघुली मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में बैठक की गई। इस दौरान केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओ के साथ संवाद किया। उन्होंने कहा कि संकल्पबद्ध होकर राष्ट्र निर्माण मे समर्पित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सरकार की विकास परक योजनाओ को जन जन तक पहुंचायें। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि हम सभी संगठित होकर संगठन के दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत की संकल्पना को पूर्ण करना है। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अपना बूथ सबसे मजबूत के सिद्धांत पर पहले अपनी बूथों को जीते जब बूथ की जीत होगी तभी हम जीतेंगे। बैठक में सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि लोकसभा चुनाव में घर घर जाकर जनसंपर्क कर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करें। बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही सरकार की उपलब्धियों और योजनाओ की जानकारी ठीक ढंग से आम मतदाता तक पहुंचा सकता है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नारा है अबकी बार चार सौ पार और जनपद में हम सबका नारा है अबकी बार दस लाख पार के नारे को सार्थक बनाना है। प्रयास करना है कि अधिक से अधिक वोट दिलाकर अबकी बार महराजगंज से कमल को भारी मतों से विजयी बनाने का कार्य करना है। विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी पराकाष्ठा के साथ प्रत्येक समाज तक पहुंचकर संपर्क करें। इस चुनाव को कार्यकर्ता स्वयं अपने को प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ें। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधान सभा संयोजक कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रमुख प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य अभय बहादुर सिंह, इफ्तिखार सहित तमाम बूथ प्रमुख और सेक्टर संयोजक, बूथ समिति के सदस्य मौजूद रहे।
