विश्व शौचालय दिवस पर नगर पंचायत कबरई ने दी सार्वजनिक शौचालय की सौगात अध्यक्ष राजकिशोरी कुशवाहा ने किया आधुनिक सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण फीता काटकर सार्वजनिक शौचालय का शुभारंभ
चेयरमैन राजकिशोरी कुशवाहा, उपस्थित चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक कुशवाहा, डीपीम सौरभ सिंह व अन्य
कबरई (महोबा), 19 नवंबर। आज ‘विश्व शौचालय दिवस’ के महत्वपूर्ण अवसर पर स्वच्छता अभियान को गति देते हुए नगर पंचायत, कबरई द्वारा बांदा चौराहा, वार्ड किदवई नगर स्थित नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का भव्य शुभारम्भ किया गया। इस जनहितकारी परियोजना का उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती राजकिशोरी कुशवाहा ने अपने कर-कमलों से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाना उनकी प्राथमिकता है। बताते चलें कि सार्वजनिक शौचालय आज से ही आम जनता के लिए पूर्ण रूप से संचालित कर दिया गया है। यह नवनिर्मित शौचालय समस्त आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। बांदा चौराहा जैसे व्यस्ततम इलाके में इस सुविधा के शुरू होने से स्थानीय व्यापारियों, राहगीरों और आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान डीपीएम सौरभ सिंह, प्रभारी सफाई निरीक्षक इन्द्रपाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर अंकित सिंह और वार्ड किदवई नगर के सभासद सुमित वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी और सफाई कर्मी भी बड़ी संख्या में मौजूद थे। नगर पंचायत कबरई नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर संकल्पित है।





