विधायक ऋषि त्रिपाठी ने फीता काटकर बरगदवा में नए प्रतिष्ठान का किया शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

नौतनवा। बरगदवा बाजार में श्री आशुतोष व श्री आदित्य पाण्डेय के नए संस्थान ‘आदित्य इंटरप्राइजेज’ का उद्घाटन संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया और भाजपा मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश यादव उपस्थित रहे। विधायक ने संचालकों को नए उद्यम की बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के विकास में सहायक बताया। इस मौके पर भारी संख्या में क्षेत्रवासी और व्यापारिक प्रतिनिधि मौजूद रहे।