Search
Close this search box.

अधूरे विकास कार्यों को लेकर नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से मिले विधायक जयमंगल कन्नौजिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

महराजगज। पालिका परिषद महराजगंज, नगर पंचायत चौक और नगर पंचायत घुघुली में विकास कार्यो को लेकर सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा से उनके लखनऊ आवास पर मुलाकात कर विकास कार्यो संबंधी पत्र सौंपा और जल्द धनराशि जल्द अवमुक्त करने की मांग की। विधायक ने कहा कि हमारे विधानसभा क्षेत्र की एक नगर पालिका, दो टाउन एरिया चौक और घुघुली में विकास कार्यो की आवश्यकता है। नव सृजित चौक नगर पंचायत काफी पिछड़ा है वही घुघुली नगर पंचायत भी विकास से अछूता है। नगर पालिका परिषद महराजगंज का विस्तारीकरण हुआ है जहां विकास कार्य अपेक्षित है। विधायक ने बताया कि नगर विकास मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि जल्द ही धनराशि जारी कर दी जाएगी। जल्द ही नगर पालिका महराजगंज और दोनों नगर पंचायतों में और अधिक विकास कार्य दिखाई देगा।