जाफरगंज फतेहपुर
थाना क्षेत्र के सिजौली गांव में बीते मंगलवार को बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से 60 वर्षी शिव नरेश की मौत हुई थी मृतक गांव के बच्चों को प्राथमिक विद्यालय में निशुल्क शिक्षा देते थे शुक्रवार को जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मृतक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की उन्होंने मृतक के बेटे लाल सिंह व हरी सिंह को सरकार की ओर से आपदा राहत के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता चार लख रुपए का चेक सोपा विधायक ने परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया इस मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल प्रमोद वर्मा सोनू सिंह चंदेल गुड्डू सिंह हरिकेश सिंह सहित ग्रामीण इकट्ठा रहे





