LIVE Tokyo Olympics Day-4: आज तीन पदक पर भारत की निगाहें, क्या शूटिंग में आएगा पहला पदक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जापान के टोक्यो शहर में आयोजित हो रहे ओलंपिक खेलों का आज चौथा दिन है। पदक स्पर्धाओं की बढ़ती संख्या के बीच अब भारतीय एथलीटों से भी ज्यादा बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद बढ़ती जा रही है। आयोजन के चौथे दिन भारत के खिलाड़ी 10 अलग-अलग स्पर्धाओं में भाग लेते हुए दिखेंगे, जिनमें से तीन खेलों में मेडल भी दांव पर हैं। आज मनिका बत्रा, सुमित नागल, अतनु दास, शरत कमल भारत की तरफ से बड़े चेहरों में से एक हैं।

LIVE UPDATES-

07:25 AM: भारत के अचंत शरत कमल ने मेंस टेबल टेनिस स्पर्धा के पहले राउंड में पुर्तगाल के तियागो अपोलोनिया को 4-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। शरत ने यह मुकाबला 49 मिनट में अपने नाम करते हुए 2-11, 11-8, 11-5, 9-11, 11-6, 11-9 से जीत हासिल की।

07:00 AM: टेबल टेनिस में शरत कमल और तियागो अपोलोनिया के बीच रोमांचक मुकाबला जारी है। दोनों खिलाड़ियों ने अब तक 2-2 गेम जीते हैं।

06:50 AM: टोक्यो ओलंपिक 2020 के चौथे दिन स्कीट मेंस निशानेबाजी के क्वालिफिकेशन का दूसरा दौर शुरू हो गया है। इसमें अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान भाग ले रहे हैं।

06:40 AM: टेबल टेनिस में स्टार शरत कमल का मैच शुरू हो गया है। उनका मुकाबला पुर्तगाल के तियागो अपोलोनिया से है।

06:30 AM: भारतीय तिकड़ी ने टोक्यो 2020 की पुरुष टीम तीरंदाजी के 1/8 एलिमिनेशन राउंड में कजाखस्तान के खिलाफ चौथे और निर्णायक सेट में जीत हासिल करते हुए 6-2 के अंतर से यह मुकाबला जीत लिया।

06:20 AM: भारतीय टीम ने पहले सेट की तरह ही दूसरे सेट में जीत हासिल करते हुए 4-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने यह सेट 52-50 से अपने नाम कर लिया।

06:15 AM: अतानु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय ने कजाखस्तान के खिलाफ पहले सेट में 2 प्वॉइंट्स हासिल करते हुए बढ़त बना ली है। भारतीय टीम ने यह सेट 55-54 से अपने नाम कर लिया।

06:05 AM: भारत को आज तीरंदाजों से खासा उम्मीद है। अतानु दास, प्रवीण जाधव और तरुणदीप राय की भारतीय तिकड़ी पुरुष टीम तीरंदाजी के 1/8 एलिमिनेशन में उतरेगी।

05:55 AM: ओलंपिक में तलवारबाजी की महिला सेबर इंडिविजुएल स्पर्धा में भारत की भवानी ने एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। उन्होंने टेबल-64 में ट्यूनीशिया की नादिया अजीजी को 15-3 से हराकर दूसरे दौर में जगह बनाई।

05:40 AM: महिला सेबर इंडिविजुएल में ओलंपिक में डेब्यू कर रहीं भारत की भवानी देवी का मुकाबला शुरू होने वाला है।

05:20 AM: आज अंगद वीर सिंह बाजवा और मैराज अहमद खान जैसे निशानेबाजों पर एकबार फिर पदक की उम्मीदों का भार होगा।

05:00 AM: टोक्यो ओलंपिक के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों आज इन इवेंट्स में लेंगे भाग।

 

Source link