ISSF World Cup: भारतीय महिला टीम ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

मनु भाकर, यशस्विनी सिंह देसवाल और राही सरनोबत की भारतीय तिकड़ी ने शुक्रवार को आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में 10 मीटर एयर पिस्टल महिला टीम स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया। भारतीय महिला एयर पिस्टल टीम ने वेरोनिका मेजर, मिरियम जाको और सारा राहेल फैबियन को कांस्य पदक के मुकाबले में 16-12 से शिकस्त दी। तीनों भारतीयों ने 573 के स्कोर से तीसरे स्थान से फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। इससे पहले ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, दीपक कुमार और दिव्यांश सिंह पंवार की भारतीय पुरूष टीम को 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा के कांस्य पदक के मैच में हार का सामना करना पड़ा,  महिला निशानेबाज क्वालीफाइंग दौर से आगे नहीं बढ़ सकीं।
     
भारतीय पुरुष टीम को तीसरे स्थान के मैच में सर्बिया की टीम से 14-16 से हार मिली जिसमें मिलेंको सेबिच, मिलुटिन स्टेफानोविच और लजर कोवासेविच शामिल थे। अंजुम मौदगिल, अपूर्वी चंदेला और इलावेनिल वलारिवान की महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा जो क्वालीफिकेशन दौर में कुल 1867.7 अंक से 11वें स्थान पर रहीं। ये तीनों निशानेबाज गुरूवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में भी पहुंचने में असफल रही थीं।

भारत की शुरुआत वर्ल्ड कप में इतनी अच्छी नहीं रही जिसमें कई निशानेबाज गुरुवार को अपनी स्पर्धाओं के फाइनल में जगह नहीं बना सके। सौरभ चौधरी एकमात्र भारतीय पदकधारी रहे। 19 साल के इस निशानेबाज ने पुरूषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। टोक्यो ओलंपिक से पहले यह भारतीय टीम का अंतिम प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट है।

टोक्यो ओलंपिक: विदेशों में प्रैक्टिस कर रहे भारतीय खिलाड़ियों पर नहीं लागू होंगे कड़े प्रतिबंध

Source link