जनसुनवाई में आए 38 प्रकरण, 18 का त्वरित निस्तारण,20 के निस्तारण के निर्देश।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अमिताभ श्रीवास्तव। अयोध्या।

महिलाओं की समस्याओं का समाधान, अधिकारों की रक्षा तथा उनमें जागरूकता के उद्देश्य से बुधवार को उत्तर राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही की उपस्थिति में सर्किट हाउस में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया।सदस्य श्रीमती शाही ने बताया कि आज जनसुनवाई के दौरान लगभग 38 प्रकरण प्राप्त हुए,जिसमें उनके द्वारा 18 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करते हुये शेष 20 प्रकरणों को सम्बंधित अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।जनसुनवाई के दौरान घरेलू हिंसा,मारपीट,पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार,पुलिस विभाग तथा कब्जे से सम्बंधित व दहेज उत्पीड़न व अन्य से सम्बंधित प्राप्त हुए,प्रत्येक आवेदन को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुना गया।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा आगामी पांच मई तक बाल विवाह मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है,जिसमें बाल विवाह जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक करते हुये शपथ दिलाई जा रही है।इसी क्रम में आज जनसुनवाई की समाप्ति के पश्चात वहां उपस्थित आम जनमानस को बाल विवाह के रोकथाम की शपथ दिलायी गयी तथा उनसे अपील की गयी है कि अपने आसपास के लोगों को बाल विवाह की रोकथाम हेतु जागरूक करें एवं कहीं बाल विवाह की सूचना प्राप्त होती है तो उसके विषय में नजदीकी थाने को सूचित करें।जनसुनवाई के दौरान जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी,सहायक विद्यालय निरीक्षक अवनीश पांडेय,सहायक दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी उपेन्द्र यादव,पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष व थानाध्यक्ष आशा शुक्ला सहित सम्बंधित विभाग के अधिकारी, कर्मचारी,शिकायतकर्ता व उनके परिजन उपस्थित रहे।