Search
Close this search box.

महात्मा गांधी जी के बताये रास्ते पर चलकर ही भारत को अखंड रखा जा सकता है- धर्मेंद्र तिवारी,जिलाध्यक्ष

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खबर चंदौली
महात्मा गांधी जी के बताये रास्ते पर चलकर ही भारत को अखंड रखा जा सकता है।
– धर्मेंद्र तिवारी,जिलाध्यक्ष

चंदौली – चन्दौली जनपद स्थित मुख्यालय पर पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में शहीद दिवस के अवसर पर जिले भर के कांग्रेसियों ने जुटकर होकर महात्मा गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। विदित हो कि जनपद में राहुल गाँधी की आने वाली न्याय यात्रा से पूर्व ब्लाक स्तरीय भारत जोड़ो-न्याय यात्रा 26 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक चलायी गयी थी। जनपद में ब्लाक कांग्रेस के प्रभारियों और ब्लाक अध्यक्षो के नेतृत्व में चलायी गयी पाँच दिवसीय भारत जोड़ो-न्याय यात्रा अपने अपने ब्लाकों से चलकर जूलूस के शक्ल में चलकर मुख्यालय पहुँच कर सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी।
इस समापन यात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेस *जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने कहा कि* ” महात्मा गांधी जी के बताए रास्ते पर चलकर ही अखंड भारत की परिकल्पना की जा सकती है। वर्तमान सरकार गांधी जी से जुड़े स्मारकों को गिराने और उनके विचारों को मिटाने का प्रयास कर रही है जो निंदनीय है।^ उन्होंने आगे कहा कि ” देश मे राहुल ग़ांधी की लोकप्रियता और उनके द्वारा की जा रही न्याय यात्रा से सरकार भयभीत है। जगह जगह सरकारी मशीनरियों और अराजक तत्वों द्वारा इस न्याय यात्रा को विफल करने और रोकने, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने तथा उनके साथ मारपीट करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेसजन एकजुट है । देश मे व्याप्त अराजक माहौल से छुटकारा दिलाने तथा वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के प्रति कृतसंकल्प है।” इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी का प्रिय भजन रामधुन गाया ।
आयोजित इस ब्लाक स्तरीय न्याय यात्रा के समापन अवसर पर जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों के साथ साथ प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यगण, शहर कांग्रेस अध्यक्ष , बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।