संदिग्ध परिस्थितियों मे मां बेटी ने जहर खाकर दी जान। इलाज के दौरान दोनों की हुई मौत । परिजन रो रो कर बेहाल ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

जाफरगंज । संवाददाता। थाना क्षेत्र के देवरी चौकी अनतर्गत खानपुर कदीम गाँव निवासी बच्छराज मेहनत मजदूरी कर परिवार का पेट पालता था । बेटे रूपेश एवं उपेश दिल्ली मे रहकर मजदूरी करते है। घर मे 50 वर्षीय गंगाजली एवं 22 वर्षीय पुत्री अर्चना एवं बहू घर मे रहती थी । रक्षा बंधन के पर्व पर रूपेश दो दिन पहले ही घर आया था । गुरुवार को खाना बनाने को लेकर सास बहू मे नोकझोक हुई थी सास एवं ननद का कहना था कि खाना चूल्हे मे बनेगा । जबकि करिश्मा ने गर्भवती होने के कारण गैस सिलेंडर मे खाना बनाना चाह रही थी इस बात से नाराज होकर सास ने बहू को धक्का दे दिया जिससे वह गिर गयी । दर्द होने पर रूपेश पत्नी को लेकर इलाज कराने बिंदकी चला गया । मां बेटी ने घबरा कर घर मे रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया । गंभीर हालत मे परिजन निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द जहानाबाद ले गए गंभीर हालत देख डॉक्टरो ने हैलट कानपुर के लिए रिफर कर दिया । जंहा इलाज के दौरान मा बेटी की दर्द नाक मौत हो गयी । मौत की खबर से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था । परिजनों ने भैरव घाट कानपुर मे अंतिम संस्कार कर दिया ।