ब्रह्मदेव मन्दिर से घंटे चोरी । पुजारी ने पुलिस को दी तहरीर ।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

जाफरगंज । थाना क्षेत्र के माँझेपुर गाँव निवासी रंगपाल पटेल ने शनिवार को पुलिस को दी तहरीर मे बताया कि गाँव से लगभग एक किलोमीटर पूरब दिशा जंगल मे ब्रह्मदेव मन्दिर है । रोज की भाँति जब पूजा करने गया जतो लगभग एक्कीस किलो वजन के पीतल के आठ घंटे गायब थे वहीं घटना का निरीक्षण करने गए थाना प्रभारी द्वारा तत्काल प्रभाव से सवा किलो का घंटा मंगा कर मंदिर पर बांथा गया और जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया गया थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है ।