बॉम्बे होटल पर गीडा प्रशासन की बड़ी कारवाई होटल को किया सीज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

होटल संचालक देह व्यापार में पहले जा चुका है जेल ,बेटा चल रहा फरार

 

गीडा प्रशासन पर प्रश्नचिन्ह एक सीज क्या बाकी हुए डील

 

गोरखपुर

 

गीडा प्रशासन ने बॉम्बे होटल को सीज कर बड़ी कारवाई की है। जिससे गीडा के अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। बॉम्बे होटल संचालक अजय कुमार सिंह और बेटा शिवम सिंह के खिलाफ पुलिस ने देह व्यापार में मुकदमा दर्ज कर होटल संचालक को जेल भेज दिया था। जबकि बेटा पुलिस के पकड़ से बाहर है। शुक्रवार को गीडा प्रशासन और गीडा पुलिस की टीम सीज की कारवाई करने बॉम्बे होटल पहुंची थी। जैसे ही अधिकारी सीज करने की कारवाई शुरू किए तो होटल संचालक की पत्नी और बेटी अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ाती नजर आई। लेकिन प्रशासन ने एक नहीं हुई। और होटल को अवैध निर्माण का हवाला देते हुए सीज करते हुए नोटिस चस्पा किया। अब सवाल उठता है गीडा प्रशासन ने दो माह पूर्व 29 होटलों के खिलाफ अवैध निर्माण कराने की नोटिस चस्पा किया था। क्या गीडा प्रशासन ने एक ही होटल पर कारवाई कर अन्य को खुली छूट तो नहीं दे दिया है।

 

इस दौरान एसडीएम अनुपम मिश्रा, नायब तहसीलदार सहजनवा दुर्गेश चौरसिया,सीनियर सिविल गीडा अजय राय,सीनियर विद्युत गीडा सत्यपाल भाटी, जेई शैलेश सिंह,सिविल प्रबंधक समिति मयंक लेखपाल अनमोल सिंह मौजूद थे।