पुलिस सुरक्षा के बीच गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फतेहपुर :-

जाफरगंज फतेहपुर थाना क्षेत्र के नरैचा गांव मेंशनिवार 6 सितंबर को गणेश प्रतिमा का विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिकारियों ने आयोजकों को आदेशित किया कि विसर्जन यात्रा में डीजे और साउंड सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। साथ ही केवल चार-पांच लोग ही प्रतिमा लेकर विसर्जन स्थल तक जाएंगे, जिससे किसी प्रकार की भीड़ या तनाव न उत्पन्न हो।

 

पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बीच गणेश प्रतिमा का विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। गांव में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में रही और दोनों समुदायों ने प्रशासन के निर्देशों का पालन कर सौहार्द की मिसाल पेश की।

 

गांव के लोगों ने भी राहत की सांस ली कि लंबे समय से व्याप्त तनाव के बीच त्यौहार बिना किसी अप्रिय घटना के शांतिपूर्ण तरीके से पूरे हुए। प्रशासन अब लगातार गांव की स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह का विवाद न पनप सके। इस मौके पर सीओ जाफरगंज दुर्गेशदीप राजस्व टीम में तहसीलदार अचलेश कुमार कुलदीप पटेल लेखपाल सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा इस संबंध में जब सीओ जाफरगंज से बात की गई तो बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से दोनों समुदायों का त्यौहार संपन्न हो गया है गांव में शांति व्यवस्था कायम है