निजी अस्पताल में भर्ती घायल युवक
बरगदवा बाजार/महराजगंज (मनोज गिरि)
नरायनपुर गांव में शुक्रवार की बीती रात करीब 7:30 बजे अपने घर से गांव की तरफ जा रहे युवक को गर्दन व हाथ पर चाकू से गोदकर लहूलुहान कर दिया । मामले में तीन आरोपितों पर प्राणघातक हमला के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है ।
घायल युवक के पिता राधे साहनी ने पुलिस को दिए तहरीर में लिखा है कि उसका लड़का ब्रह्मा साहनी उम्र 18 वर्ष शुक्रवार की बीती रात गांव की तरफ निकला था । तभी गांव के हरिंदर साहनी , अनिल साहनी , जयहिंद साहनी ने चाकू से उस पर हमला कर दिया । घायल युवक के शोर मचाने ग्रामीण व स्वजन मौके पर पहुंच गए तथा घायल को बरगदवा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है ।
ग्रामीणों के अनुसार दीपावली की रात घायल युवक व आरोपितो में गाना बजाने को लेकर कुछ वाद विवाद हो गया था । जिसको लेकर बीती रात घटना को अंजाम दिया । थानाध्यक्ष बरगदवा योगेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ प्राणघातक हमला के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है ।




