किसान खेतों में बनाएं घर और प्राकृतिक खेती पर दें जोर- राज्यमंत्री। 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

-गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्याम बिहारी गुप्त ने की वैज्ञानिकों के साथ बैठक, बैठक में कुलपति भी रहे मौजूद।

अयोध्या।गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री श्याम बिहारी गुप्त बुधवार को आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या पहुंचे। उन्होंने विश्वविद्यालय के हाईटेक हाल में वैज्ञानिकों के साथ बैठक कर गौवंश संरक्षण एवं प्राकृतिक खेती जैसे कई मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर विवि के कुलपति कर्नल डा. बिजेंद्र सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।कुलपति ने गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष को बुके भेंटकर उनका स्वागत किया।

बैठक में वैज्ञानिकों से वार्ता करते हुए गो सेवा आयोग के अध्यक्ष/राज्यमंत्री श्री गुप्त ने कहा कि अयोध्या में किसान 1.23 लाख हेक्टेयर जमीन पर खेती कर रहे हैं और 2.2500 लाख गौवंश उपलब्ध हैं।औसतन दो किसान पर एक गाय की उपलब्धता होते हुए भी किसान रासायनिक खेती कर रहे हैं।राज्यमंत्री ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से पक्का पशु सेड का निर्माण होना चाहिए साथ ही साथ गौमूत्र एकत्र कर उसका उपयोग प्राकृतिक खेती में किया जाना चाहिए।इसके उपयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति भी बढ़ेगी और लोगों को रसायन मुक्त भोजन भी उपलब्ध हो सकेगा।श्री गुप्त ने कहा कि हर किसान के पास गाय का होना जरूरी है।किसान खेतों में ही अपना घर बनाएं और इसके लिए सरकार को सब्सिडी देनी चाहिए।इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक खेती पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आने वाला समय प्राकृतिक खेती का है।मनुष्य को अगर स्वस्थ रहना है तो उसे प्राकृतिक खेती अपनाना बहुत जरूरी है।कुलपति कर्नल सिंह ने कहा कि प्रदेश में 891 ब्लॉक हैं जिनका औसत ऑर्गेनिक कार्बन 0.2 प्रतिशत एवं 85 ब्लॉक का 0.3 प्रतिशत के उपर है।उन्होंने कहा कि भूमि की ऑर्गेनिक कार्बन को बढ़ाने की आवश्यकता है।भूमि को स्वस्थ रखने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाना होगा।उन्होंने कहा कि खेती को अधिक लाभकारी बनाने के लिए किसानों को खेत में मकान का निर्माण कराना होगा।इसके लिए सरकारी छूट देकर किसानों को प्रेरित करने की जरूरत है।बैठक में जिला विकास अधिकारी,मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी,उप निदेशक कृषि,जिला उद्यान अधिकारी, विश्वविद्यालय के सभी अधिष्ठाता,निदेशक,वरिष्ठ प्रसार अधिकारी,सह अधिष्ठाता छात्र कल्याण तथा उप कुलसचिव सहित अन्य पदाधिकारी मौके पर मौजूद रहे।