EURO CUP 2020: स्विट्जरलैंड ने फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से हराया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

गोलकीपर यान सोमेर के शानदार बचाव से स्विट्जरलैंड ने सोमवार को वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस को पेनल्टी शूट आउट में 5-4 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप-यूरो 2020 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अपनी दूसरी बेटी के जन्म के कारण ग्रुप चरण के बीच में अवकाश लेने वाले सोमेर ने दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक काइलन एमबापे को पेनल्टी पर गोल नहीं करने दिया। इससे स्विट्जरलैंड 67 साल में पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहा।

पाकिस्तान टीम में जगह नहीं मिली तो अंपायर बनने की तैयारी करने लगे सलमान बट, जेल में काट चुके हैं 10 साल

मैच निर्धारित समय में 3-3 से बराबर रहा था जिसके बाद पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया। स्विट्जरलैंड ने अपनी पांचों पेनल्टी पर गोल किए। फ्रांस की तरफ से एमबापे आखिरी पेनल्टी लेने के लिए आए, लेकिन सोमेर ने अपने दाईं तरफ डाइव लगाकर उसे बचा दिया। पिछले विश्व कप फाइनल में गोल करके सुपरस्टार बने एमबापे ही नहीं पूरा फ्रांस गमगीन हो गया। सोमेर ने बाद में कहा, ‘फुटबॉल के लिए क्या शानदार शाम थी। हमारे पास अंतिम 16 से आगे बढ़ने का मौका था, क्योंकि हम पहले कभी इससे आगे नहीं पहुंच पाए थे। हमने अपनी पूरी जान लगा दी थी। यह शानदार है।’

कैंसर से जूझ रही सात साल की बच्ची के लिए WTC फाइनल जर्सी नीलामी करेंगे टिम साउदी

स्विस टीम 1954 में विश्व कप की मेजबानी के बाद कभी किसी टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक नहीं पहुंची थी। यूरो कप में वह कभी अंतिम 16 से आगे नहीं बढ़ पाई थी। क्वार्टर फाइनल में उसका मुकाबला स्पेन से होगा। मैच में स्विट्जरलैंड की तरफ से हैरिस सेफ्रोविच (15वे और 81वें मिनट) ने दो गोल किए, जबकि मारियो गावरोनोविच ने 90वें मिनट में बराबरी का गोल दागा था। फ्रांस के लिए करीम बेंजेमा ने 57वें और 59वें मिनट में जबकि पॉल पोग्बा ने 75वें मिनट में गोल किया था। 
 

संबंधित खबरें

Source link