EURO CUP 2020: लेवानदोवस्की के गोल से पोलैंड ने स्पेन को 1-1 से बराबरी पर रोका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

स्पेन ने बढ़त बनाने के बाद गोल करने के कई मौके गंवाए, जिसके बाद पोलैंड ने रॉबर्ट लेवानदोवस्की के गोल की बदौलत यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के ग्रुप मैच में टीम को 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया। फीफा के साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी लेवानदोवस्की ने दूसरे हाफ में 54वें मिनट में गोल दागकर पोलैंड की यूरो 2020 के अगले दौर में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा है। स्पेन ने अल्वारो मोराटा के 25वें मिनट में दागे गोल की बदौलत बढ़त बनाई, लेकिन इसके बाद टीम ने गोल करने के कई मौके गंवाए जिससे टीम पर टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।

युगांडा की ओलंपिक टीम का सदस्य निकला कोरोना वायरस पॉजिटिव

पोलैंड की टीम अगर इस मुकाबले में हार जाती तो उसकी यूरो 2020 में राउंड ऑफ 16 में जगह बनाने की उम्मीद टूट जाती। स्पेन की टीम ने गोल करने में कई मौके गंवाए, जिसमें गेरार्ड मोरेना का प्रयास भी शामिल रहा जो लेवानदोवस्की के गोल के बाद पेनल्टी को गोल में बदलने में नाकाम रहे। अल्वारो मोराटा भी इसके बाद गोल पोस्ट से टकराकर आई गेंद को खाली गोल में डालने में विफल रहे।

EURO CUP 2020: जर्मनी ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल टीम को 4-2 से हराया

स्पेन ने स्वीडन के खिलाफ भी पहले मैच में दबादबा बनाया था, लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही थी जिससे मुकाबला गोल रहित ड्रॉ छूटा था। दूसरी तरफ पोलैंड को अपने पहले मैच में स्लोवाकिया के खिलाफ 1-2 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। इस नतीजे के बाद स्वीडन की टीम शुक्रवार को स्लोवाकिया को हराने के बाद टीम ग्रुप ई में चार प्वॉइंट्स के साथ टॉप पर चल रही है। स्लोवाकिया तीन प्वॉइंट्स के साथ दूसरे जबकि स्पेन दो प्वॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। पोलैंड एक प्वॉइंट के साथ अंतिम स्थान पर है, लेकिन उसके पास अगले दौर में जगह बनाने का मौका है।

संबंधित खबरें

Source link