EURO CUP 2020: फ्लाप रहे हैरी केन, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड ने गोलरहित ड्रॉ खेला

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

इंग्लिश प्रीमियर लीग में सर्वाधिक गोल करने वाले हैरी केन अपनी फॉर्म को बरकरार नहीं रख सके और यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप के मैच में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को गोलरहित बराबरी पर रोका। इंग्लैंड के कप्तान केन गेंद को छू भी नहीं सके लेकिन कोच जेरेथ साउथगेट ने 74 मिनट तक उन्हें मैदान पर रखा। यह क्लब और देश के लिए इस सीजन का उनका 60वां मैच था। 

उन्होंने कहा, ‘यह कठिन मैच था। स्कॉटलैंड का डिफेंस काफी अच्छा था।’ इंग्लैंड को अब मंगलवार को चेक गणराज्य से खेलना है। इस ड्रॉ के बाद स्कॉटलैंड के दो मैचों से एक अंक है और नॉकआउट में पहुंचने की उसकी उम्मीदें कायम है।

स्कॉटलैंड के सामने अब अब क्रोएशिया की चुनौती होगी। क्रोएशिया और चेक गणराज्य के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ समाप्त हुआ। पैट्रिक स्किक ने पेनल्टी स्पॉट से गोल कर चेक गणराज्य को पहले हाफ में 1-0 की बढ़त दिलाई, जबकि दूसरे हाफ की शुरुआत में इवान पेरिसिक ने गोल कर बराबरी की।

EURO CUP 2020: स्वीडन ने स्लोवाकिया को 1-0 से हराया, अंतिम 16 में जगह बनाने के करीब पहुंचा

Source link