EURO CUP 2020: डेनमार्क टीम के डॉक्टर बोले, एक समय क्रिस्टियन एरिक्सन के दिल ने धड़कना बंद कर दिया था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

डेनमार्क की टीम के डॉक्टर मोर्टेन बोएसेन ने रविवार को कहा कि यूरोपियन चैंपियनशिप के दौरान शनिवार को क्रिस्टियन एरिक्सन के दिल ने धड़कना बंद कर दिया था और बाद में डेफिब्रिलेटर (एक उपकरण) की सहायता से उन्हें उबारा गया। शनिवार को फिनलैंड के खिलाफ डेनमार्क के यूरो 2020 फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले मुकाबले के दौरान एरिक्सन बेहोश हो गए थे और लंबे इलाज के बाद उन्हें होश आया।

Euro Cup 2020: इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 1-0 से हराकर की जीत से शुरुआत

टीम के डॉक्टर बोएसेन ने कहा, ‘वह चला गया था। और हमने उसके दिल को दोबारा धड़काया। यह दिल का दौरा था।’ बता दें कि बोएसेन की अगुआई में ही मैदान पर एरिक्सन का उपचार किया गया था। उन्होंने कहा, ‘हम कितने करीब थे? मुझे नहीं पता। हम उसे वापस ले आए। यह काफी तेजी से किया गया।’ टीम के अधिकारियों ने बताया कि कोपेनहेगन के अस्पताल में अब एरिक्सन की हालत स्थिर है और रविवार को उन्होंने वीडियो लिंक के जरिए टीम के अपने साथियों के साथ बात की। बोएसेन ने कहा, ‘मैं दिल का डॉक्टर नहीं हूं इसलिए ऐसा क्यों हुआ और बाकी विस्तृत जानकारी का काम विशेषज्ञों पर छोड़ देता हूं।’

डेनमार्क के क्रिस्टियन एरिक्सन की हालत स्थिर, अस्पताल में चल रहा है इलाज

बता दें कि शुरुआत में मेडिकल टीम के सदस्यों ने एरिक्सन को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिसस्कीटेशन) देने की कोशिश की थी। इसके चलते दोनों टीमें काफी देर के बाद मैच का दूसरा हाफ खेलने के लिए मैदान पर लौटीं थी। स्ट्राइकर जोएल पोहजानपालो के 60वें मिनट में किए गए गोल की बदौलत फिनलैंड ने इस मैच में 1-0 से जीत दर्ज की थी। पोहजानपालो ने जेरे उरोनेन के क्रॉस पर हेडर से यह गोल किया। डेनमार्क के गोलकीपर कास्पर शमाइकल ने गेंद पर हाथ लगाया लेकिन वे उसे रोक नहीं पाए।  
 

संबंधित खबरें

Source link