नानामऊ में माता रानी के जागरण से गूंजा भक्ति का माहौल, एकादशी को होगा भंडारा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

बिल्हौर, 27 सितम्बर। थाना क्षेत्र के नानामऊ गांव में नवरात्र महोत्सव के पावन अवसर पर माता रानी के जयकारों और भजनों से वातावरण गूंज उठा है। जय मां वैष्णो सेवा समिति के तत्वावधान में प्रतिदिन हो रहे जागरण और भजन-कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र की माताएं-बहनें भक्ति भाव से भजन-कीर्तन कर माता रानी का गुणगान कर रही हैं। वहीं, आचार्य पंडित प्रभाकांत औदीच्य द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और आरती संपन्न कराई जा रही है। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि नवरात्र के प्रारंभ में माता रानी की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। शनिवार को आयोजन का पांचवां दिन संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

 

भक्तिमय भजनों की गूंज से नानामऊ गांव का हर कोना मां की भक्ति में रंगा नजर आ रहा है। समिति ने जानकारी दी कि एकादशी के दिन आगामी 3 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।