Search
Close this search box.

महिला चिकित्सक के साथ हुए घटना पर दंत चिकित्सक भी हुए आक्रोशित निकाला कैंडल मार्च

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महिला चिकित्सक के साथ हुए घटना पर दंत चिकित्सक भी हुए आक्रोशित निकाला कैंडल मार्च

रेपिस्ट को बंगाल सरकार दे फांसी: डॉ महेंद्र सिंह

महराजगंज, संवाददाता।
मंगलवार शाम को इंडियन डेटल एसोशिएशन द्वारा स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया महराजगंज की शाखा से लेकर सक्सेना चौक तक पैदल चलकर कैंडल मार्च निकालकर दिनांक 9-8-2024 को कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के प्रति आशु पूर्ण श्रद्धांजलि दंत चिकित्सकों द्वारा दी गई। इस अवसर पर इंडियन डेंटल एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह की क्रूरतम घटनाओं को रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए और कठोर कानून बनने चाहिए ताकि दुबारा हमारे देश में इस तरह की बर्बरतापूर्ण घटना किसी बेटी बहन के साथ ना होने पाए। इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर सूरज सिंह ने कहा कि निश्चित तौर पर बंगाल सरकार द्वारा इन बलात्कारियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन देश के सर्वोच्च न्यायालय ने संज्ञान लेकर सीबीआई को जो केस सौपा है हम सब यही उम्मीद करते हैं कि ड्यूटी पर कार्यरत महिला चिकित्सक के परिवार को न्याय मिल पाएगा। और अब सच्ची श्रद्धांजलि तभी मिलेगी जब ऐसे जुर्म करने वाले लोग फांसी के फंदे पर लटकते हुए नजर आएंगे। इसी के साथ इंडियन डेंटल एसोशिएशन ने महिला चिकित्सकों एवं चिकित्सकों के प्रति सुरक्षा को बढ़ाने को लेकर एव जुर्म करने वाले लोगों के लिए कठोर कानून बनाने की मांग की है। इस कार्यक्रम के दौरान सभी दंत चिकित्सकों ने सक्सेना चौक पर मोमबत्ती रखकर मृतक महिला डॉक्टर की आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर डॉक्टर महेंद्र सिंह, डॉक्टर अनुराग वर्मा, डॉक्टर संजय शर्मा, डॉक्टर आजाद खान, डॉक्टर विवेक चतुर्वेदी, डॉक्टर एजाज अहमद, डॉक्टर प्रहर्ष यादव, डॉक्टर मनोज, डॉक्टर रंजना साहनी, डॉक्टर नेहा पांडे, डॉक्टर गौरव मद्धेशिया, डॉक्टर अवनीश पटेल, डॉक्टर एजाज खान, डॉक्टर मयंक सिंह ,डॉक्टर अखिलेश, डॉक्टर अफजल, डॉक्टर एहतसाम सहित वरिष्ठ दंत चिकित्सक मौजूद रहे।