आम के पेड़ से फंदे से लटकता मिला युवक का शव 

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आम के पेड़ से फंदे से लटकता मिला युवक का शव

पिपरा गांव में आम के बागीचे में ग्रामीणों का भीड़

 

बरगदवा बाजार।आज। पिपरा गांव के सिवान में स्थित आम के बगीचे में मंगलवार की सुबह पेड़ में गमछा के फंदा से लटका हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गया । खेत के तरफ गए ग्रामीणों ने लटका हुआ शव देखकर पुलिस को सूचित किया । युवक की पहचान शाहआलम उम्र 27 वर्ष निवासी पिपरा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार का रो रो कर बुरा हाल है ।

मृतक का तीन वर्ष पहले विवाह गुड़िया से हुआ था जिससे एक दो वर्ष का बेटा है । मृतक तीन भाई जिसमे बड़ा भाई हबीब परिवार से अलग रहता है । मृतक के पिता इद्रीश ने बताया की रात में युवक भोजन करने के बाद रात में कमरे में सोने चला गया था । सुबह अपने विस्तर पर नही मिला । स्वजन का कहना है कि मृतक की मानसिक हालत ठीक नही थी ।

थानाध्यक्ष बरगदवा योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।