— राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस
— ग्रामीणों ने शव का शिनाख्त किया
— नरायनपुर गांव के सामने महाव नाला के तटबंध मरम्मत में मजदूरी करने गया था युवक
बरगदवा : शनिवार की सुबह अमहवा गांव के समीप स्थित महाव नाला के पुलिया के पास एक व्यक्ति का शव नदी में उतराता हुआ दिखाई देने पर हड़कंप मच गया । राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव का शिनाख्त ग्रामीणों के सहयोग से कर पायी। मृतक की पहचान सुरेंद्र उम्र 26 वर्ष निवासी गांव गनेशपुर के रूप में हुई ।
स्वजनों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह नरायनपुर गांव के सामने महाव नाला तटबंध के मरम्मत कार्य मे मृतक मजदूरी करने गया था । देर शाम तक घर नही लौटने पर स्वजनों ने तलाशना शुरू किया । काफी देर तक तलाशने के बाद व्यक्ति नही मिला । पत्नी पिंकी घटना के बाद बदहवास है । घटना के बाद स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल है । मृतक के दो पुत्र है ।
थानाध्यक्ष बरगदवा योगेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
— 




