अयोध्या।(अमिताभ श्रीवास्तव)
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुशील कुमार बानियान द्वारा मंगलवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बीकापुर का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण में मुख्य रूप से ओपीडी संचालन,औषधीय निरीक्षण एवं औषधीय की उपलब्धता,आकस्मिक सेवा, अभिलेखों का रखरखाव की उपलब्धता,लैबोरेट्री,हीटवेव से बचाव हेतु कोल्ड रूम,कोल्ड चेन प्वाइंट साथ ही पांच सिजेरियन प्रसव एवं तीन सामान्य प्रसव से संबंधित जेएसवाई वार्ड को सूक्ष्मता से देखा।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बानियान ने वहां पर भर्ती मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं के विषय में जानकारी ली।वार्ड में बेड पर बिछी चद्दर साफ सुथरी एवं शौचालयों में साफ सफाई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय ने सभी कार्यों को लेकर संतोष व्यक्त किया।निरीक्षण में डीपीएम राम प्रकाश पटेल, डीसीपीएम अमित कुमार,डॉ मो. हम्माद,मो.हॉरिस,मनोज मौर्य एवं एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ अंशुमान यादव एचईओ डी.पी.वर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।




