Search
Close this search box.

भाकियू टिकैत के नेताओं को किया गया नजरबंद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

खबर चंदौली

संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आह्वान पर देशभर में स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा समारोह के तहत आज सभी जिलों में ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना रैली निकालने की योजना बनाई गई थी। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस आयोजन को संविधान का उल्लंघन मानते हुए भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों को उनके घरों में नजरबंद करना शुरू कर दिया है।

चंदौली जिले के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान को पुलिस ने उनके घर में नजरबंद कर दिया है, जबकि अन्य कई पदाधिकारी भूमिगत हो गए हैं। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने कहा, “क्या किसान स्वतंत्रता दिवस पखवाड़ा नहीं मना सकते? क्या ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना रैली निकालना संविधान के खिलाफ है? क्या जिले के किसान उग्रवादी या आतंकवादी हैं? हम यूनियन के लोग हर वर्ष की भांति इस बार भी ट्रैक्टर तिरंगा सद्भावना रैली निकालेंगे। तिरंगे के लिए हम जेल ही नहीं, बल्कि प्राण भी न्यौछावर कर देंगे। स्वतंत्रता दिवस समारोह किसी की बपौती नहीं है, यह हर नागरिक का अधिकार है कि वह स्वतंत्रता दिवस मनाए।”