एक प्रयास अयोध्या ने मलिन बस्ती में जगाई शिक्षा की अलख।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अयोध्या।

रविवार को सामाजिक संगठन एक प्रयास-अयोध्या की स्थापना संगठन के अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव एवं उनकी टीम द्वारा की गई।इस अवसर पर अध्यक्ष विजेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह संगठन,समाज में जागरूकता एवं शिक्षा की अलख जगाने के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है।इस दौरान पर मलिन बस्ती के बच्चों को पाठ्य सामिग्री एवम अल्पाहार वितरित किया गया।इस अवसर पर महामंत्री अंकुर श्रीवास्तव, कोष अध्यक्ष के.सी. श्रीवास्तव, युवाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव विधिक सलाहकार नितिन गुप्ता,अभय श्रीवास्तव, अजीत प्रताप यादव,शादाब ख़ान व तनिष्क, दिलीप सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।